बाराबंकी, नवम्बर 15 -- देवा शरीफ। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बीईओ देवा सुनील कुमार गौड़ ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम दास, सीबी सिंह, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह वर्मा, पंकज गुप्ता 'पंकी' की मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने भौतिकी, जीवविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों पर कुल 27 मॉडल बनाए। चंद्रयान-3, एंटी-ग्रैविटी मॉडल, 3ऊ होलोग्राम, पेरिस्कोप, पेंडुलम, हाइड्रोलिक प्रेशर, एस्केलेटर, होम लिफ्ट, स्मार्ट रोड, कार्बन वाटर प्यूरीफिकेशन, ड्रिप इरिगेशन, सोलर सिस्टम, शारीरिक तंत्रों के मॉडलों सहित कई वैज्ञानिक और पर्यावरणीय मॉडल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...