मुंगेर, अगस्त 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, छात्रों के उत्पीड़न और स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना में कटौती के खिलाफ राजद ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने कहा कि पेपर लीक किसी एक छात्र की समस्या नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य पर हमला है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। प्रश्नपत्र लीक होने से उनका समय, पैसा और मेहनत बर्बाद हो जाती है। उन्होंने सरकार से पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को प...