देहरादून, अगस्त 17 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता यूएसनगर के एक नर्सिंग कालेज में छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और 17 फरवरी को हुए समझौते के अनुपालन की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच समेत छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।संगठनों ने कहा कि बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रमों की मान्यता व संबद्धता को लेकर छात्रों को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनका शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। 17 फरवरी को समझौते के बावजूद समाधान नहीं होने पर छात्रों ने 29 जुलाई से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया है।ज्ञापन में छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में समायोजित कर पढ़ाई जारी रखने, शैक्षणिक रिकॉर्ड व क्रेडिट सुरक्षित हस्तांतरित करन...