जहानाबाद, अप्रैल 1 -- करपी, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के द्वारा प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकों के वितरण हेतु तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न विद्यालयों के लिये प्रखण्ड संसाधन केंद्र पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सभी छात्रों को समय पर अध्ययन सामग्री मिल सके। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही बच्चों को सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो। वितरण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीआरसी सूत्रों से मिली जानकारी के सनुसार 02 अप्रैल को मध्य विद्यालयों में होगा वितरण बमभई, कसोटी, रामपुरच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.