औरंगाबाद, दिसम्बर 19 -- दाउदनगर प्रखंड के गोरडीहां पंचायत स्थित स्वामी धरणीधाचार्य मध्य विद्यालय में पंचायत द्वारा प्रस्तावित चहारदीवारी निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और शिक्षकों के साथ शैक्षिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की सीख दी और विशेष रूप से बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और शौचालय के नियमित उपयोग पर जोर देते हुए छात्रों को प्रेरित किया। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित शैक्षि...