देवघर, अप्रैल 4 -- शनिवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा द्वारा कन्या मध्य विद्यालय करौं में एक छात्रा की बेंच से गिर घायल होने की सूचना पर उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बीईईओ ने घायल छात्रा कंचन कुमारी एवं उनके अभिभावक को विद्यालय बुलाकर घटना की जानकारी ली l छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से चोट लगने की जानकारी लेने पर पता चला कि विद्यालय के बेंच पर खेलते खेलते छात्रा गिर गई थी l सूचना मिलते ही बीईईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नकुल दास को सही ढंग से इलाज करने का निर्देश दिया l घायल छात्रा को जामताड़ा सदर हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया गया। जब छात्रा ठीक हो गई उसके बाद उसे करौं लाया गया l बीईईओ अमिताभ झा ने प्रखंड के सभी137 विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय में किसी तरह से कोई घटना होती है, तो इ...