छात्रों के दो गुटों में झड़प, रोड़ेबाजी में कॉलेज के गार्ड का जबड़ा फटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नयाटोला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। परीक्षा खत्म होते ही दोनों गुट की ओर से जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इससे पूरा कॉलेज परिसर करीब 40 मिनट तक रणक्षेत्र में तब्दील रहा। यह भी पढ़ें- मॉडल कॉलेज में यूजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजितझड़प में घायल हुए छात्र रोड़ेबाजी में कॉलेज के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड का जबड़ा और आरा के एक छात्र का सिर फट गया। वहीं, आधा दर्जन से अधिक छात्र और चार राहगीर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर उपद्रवी छात्र फरार हो गए।परीक्षा के दौरान विवाद जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.