बिजनौर, फरवरी 27 -- एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर स्कूल के बाहर निकले छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जिससे जमकर लात घुसे व बेल्ट चली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकार कर किसी तरह छात्रों के गुटों को तीतर बितर किया। शुक्रवार को शाम की पाली में इंटर विज्ञान फिजिक्स का आखिरी प्रश्नपत्र था। पेपर छूटने के बाद स्कूल से बाहर निकल रहे छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के दौरान मामला बिगड़ता चला गया और छात्रों ने एक दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते ही साथ घुसे व बेल्टें चलने लगी। इस बीच परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों ने छात्रों के बीच बचाव का प्रयास किया। बामुश्किल छात्रों के दोनों गुटों को तितर बितर किया। आर...