छात्रों के त्रैमासिक टेस्ट लेकर परखी जाएगी शैक्षिक गुणवत्ता
गाजीपुर, अगस्त 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब विद्यार्थियों का हर तीन माह में त्रैमासिक टेस्ट लिया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी माह से होगी। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों के सीखने के स्तर का आंकलन किया जाएगा और उसी के आधार पर आगे की शैक्षणिक रणनीति तय होगी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने वार्षिक कैलेंडर के साथ नई कार्ययोजना तैयार की है। इस पहल का उद्देश्य केवल परीक्षा कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता का वास्तविक मूल्यांकन करना है। टेस्ट के परिणामों का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि किन विषयों और किन दक्षताओं में बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.