पलामू, अप्रैल 18 -- विमला पांडे मेमोरियल ज्ञान निकेतन विद्यालय में छात्रों के चारित्रिक एवं अनुशासनात्मक विकास के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक सह समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय उपस्थित थे। नये प्राचार्य अंजनी कुमार को बधाई देते हुए विद्यालय के स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के अनुशासन की प्रशंसा की। विद्यालय मे अनुशासन के लिए चयनित उत्कृष्ट छात्रों को महत्वपूर्ण पदभार प्रदान किए गए।गंगा हाउस के कैप्टन के रूप में कुणाल कुमार एवं सिद्धि कुमारी को नामित किया गया। ब्रह्मपुत्र हाउस के कैप्टन के रूप में अभिमन्यु यादव एवं स्वीटी कुमारी को नामित किया। नर्मदा हाउस के कैप्टन के रूप में प्रिंस कुमार एवं सैजसी सिंह को नामित किया गया। यमुना हाउस के कैप्टन के रूप में आदर्श...