अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। हर्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीच छात्रों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक चहुंमुखी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक एमओयू किया गया है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में दोनो के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हर्टफुलनेस की हृदय-आधारित ध्यान प्रथाओं, मूल्य-आधारित शिक्षा, तनाव प्रबंधन कार्यशालाओं तथा समग्र कल्याण कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास करता है। इस सहयोग से छात्रों में आंतरिक संतुलन, उद्देश्यपूर्ण जीवन और सकारात्मक नागरिकता की भावना विकसित होगी, जिससे वे आधुनिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनेंगे। हर्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा क...