मधेपुरा, सितम्बर 23 -- मधेपुरा निज संवाददाता बीएनएमयू में तीन महीने से लंबित परीक्षाफल प्रकाशन को लेकर छात्रों की नाराजगी और लगातार आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय ने रिजल्ट प्रकाशन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय ने यू एम आई एस के प्रतिनिधि से वार्ता करने के बाद रिजल्ट प्रकाशन का निर्णय लिया गया। इससे पहले यू एम आई एस ने बकाए राशि के भुगतान होने के बाद ही रिजल्ट प्रकाशित करने को कहा था। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने कहा कि मंगलवार को बीएड फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्नातक का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर दिसंबर 2025, स्नातक सेकंड सेमेस्टर जून 2026, स्नातक फोर्थ सेमेस्टर जून 2026, बीएड फर्स्ट ईयर 2026, डिग्री थर्ड पार्ट स्पेशल एग्जाम (ओल्ड कोर्स) और स्नातकोत्तर द्वितीय से...