रांची, अगस्त 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएसीमें कथित भ्रष्टाचार व अनियमितता के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को राज्यभर से जुटे हजारों छात्रों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरती हुई अलबर्ट एक्का चौक पहुंची। इसमें छात्र 800 मीटर लंबा तिरंगा और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। अनशन पर बैठे छात्र व्हीलचेयर के सहारे यात्रा का हिस्सा बने। भारत माता की जय के साथ छात्रों ने आयोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। यह भी पढ़ें- झारखंड JPSC-JSSC प्रोटेस्ट का 23वां दिन: आंदोलनकारी छात्रों का अब क्या है प्लान? ज...