रांची, अप्रैल 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस हरकत में आ गई है। सभी थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में संचालित स्कूल से बच्चों के लिए बहाल बस, ऑटो, वैन व ई-रिक्शा की जांच की है। इस क्रम में ऐसे सभी वाहन का ब्यौरा इकट्ठा किया गया, जिससे बच्चों को स्कूल तक लाने और फिर स्टॉप तक छोड़ा जाता है। रांची के एसएसपी ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। इधर, दिन में हुई जांच के बाद एसएसपी कार्यालय में संबंधित कई थाना के प्रभारियों ने रिपोर्ट सौंपी दी है। इसमें स्कूल बस व अन्य वाहन का निबंधन संख्या, मालिक, संचालक, चालक, खलासी, ट्रांसपोर्टर का नाम, पता, संपर्क नंबर और आधार कार्ड नंबर शामिल था। यह भी पढ़ें- स्कूलों में पार्क कराएं वाहन, नहीं तो होगी कार्रवाई : डीएम रिपोर्ट में संबंधित लोगों की सूची स्क...