गया, मार्च 19 -- विद्यार्थी शैक्षणिक व परीक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान हैं। छात्रों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मगध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। समस्याओं को रखा। विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित समाधान की मांग की। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की बात कही। छात्र नेता सूरज सिंह ने कहा कि मविवि में लंबे समय से छात्रों को प्रमाण पत्र, रिजल्ट व पंजीयन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो एबीवीपी चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी। छात्र नेता मैक्स अवस्थी ने कहा कि बार-बार आवेदन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिनिधिमंडल ने ...