छात्रों की समस्याओं को उठाया
दरभंगा, मई 26 -- दरभंगा। एलएनएमयू में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्र निर्माण विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कुलानुशासक प्रो. विजय कुमार यादव से भेंट की। इस दौरान नामांकन, कन्या उत्थान योजना, इंटर्नशिप, कॉलेजों में हो रही अवैध वसूली, विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। विवि प्रशासन ने छात्र हित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बिक्रम कुमार मिश्रा, माशूम शेख, अजित दास, प्रेम कुमार, मोनू प्रसाद, रियाज आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.