रांची, फरवरी 12 -- रांची। अबुआ अधिकार मंच की डोरंडा कॉलेज इकाई ने छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर कॉलेज प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। मंच के महासचिव ने प्रशासन पर छात्रों की समस्याओं के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। प्रमुख मांगों में कॉलेज परिसर का समतलीकरण, स्थायी मंच का निर्माण, एनसीसी इकाई का गठन और निर्माणाधीन भवन का कार्य शीघ्र पूरा करना शामिल है। साथ ही मिड-सेम परीक्षा जल्द आयोजित करने की भी अपील की गई। मौके पर दिवाकर प्रजापति, अंजना लिंडा, अजीत उरांव, शैलेश एक्का मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...