जहानाबाद, अगस्त 17 -- ​अरवल, निज प्रतिनिधि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के पारदर्शी, त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' का वर्चुअली शुभारंभ किया। अरवल समाहरणालय स्थित वीसी कक्ष से जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस तथा पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुईं। ​इस डिजिटल पहल के माध्यम से सरकारी शैक्षणिक संस्थानों व छात्रावासों के वास्तविक (बोनाफाइड) छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे। विद्यार्थी नियमित कक्षाओं के संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, परीक्षा व परीक्षाफल, अवैध शुल्क वसूली, पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई तथा प्रयोगशाला जैसी संस्थागत शिकायतों के साथ-साथ शिक्षा सुधार हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझ...