मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एबीवीपी के नेता गुरुवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय से मिले और छात्रों की समस्याओं को अविलंब दूर करने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्राओं को नामांकन में गृहजिला की प्राथमिकता दी जाए। सिंगल विंडो सिस्टम चालू हो। पुस्तकालय में पाठ्यक्रम के अनुरूप और नए एडिशन का किताब उपलब्ध कराया जाए। सभी विभागों में स्मार्ट क्लास को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा भी अन्य मांगों की ओर कुलपति का ध्यान खींचा। छात्र नेताओं में सुशील सिंह, राहुल मिश्रा, गुडडू यादव, सुजीत मिश्रा, अनीश पाण्डे, अभिजीत राय, शिवांशु सिंह शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.