खगडि़या, अप्रैल 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के महद्दीपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय बैठक हुई। बैठक का मुख्य लक्ष्य संस्थान और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय बनाना था। संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य खुली बातचीत और सहयोग का माहौल तैयार करना था। जिसमें माता-पिता और संकाय सदस्यों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सुझावों का अक्षरश: पालन करते हुए संस्थान ने इस संवाद प्रक्रिया को अपनाया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने छात्रों की शैक्षणिक सफलता में माता-पिता की...