बगहा, जुलाई 23 -- योगापट्टी एक संवाददाता। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय योगापट्टी में छात्रों की शिकायत से जुड़े मामले में शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।हिन्दुस्तान में शीर्षक छात्रों ने एचएम पर लगाए आरोप,बीईओ का शोकॉज की खबर प्रकाशित होने के बाद बीईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ शो-कॉज जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित जवाब देने का निर्देश दिया है।बीईओ ने कहा है कि विद्यालय के कुछ छात्र बीआरसी पहुंचकर शिकायत की थी कि उन्हें समय पर मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता।खेल सामग्री का उपयोग करने से रोका जाता है तथा मांग करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।पत्र में इन आरोपों को गंभीर मानते हुए स्पष्ट किया गया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेजकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने प्रध...