कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय आयोजन आइडिया-25 में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ललित कला संस्थान के छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा की जमकर प्रशंसा हुई। छात्रों ने चित्रकृतियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लाइव पेंटिंग आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इसमें पोर्ट्रेट, लैंडस्केप स्केचिंग, कैरिकेचर, मिट्टी से निर्मित स्कल्पचर पोर्ट्रेट, सिरामिक पॉट, क्वायल पाट आदि का सजीव लाइव निर्माण किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न कंपनियों के स्टॉल समन्वयकों एवं छात्रों के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग स्थापित हुआ। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों की कलाओं को अपनी डिजाइन प्रक्रिया का हिस्सा बनाने तथा भविष्य में उन्हें प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। ललित कला संस्थान...