मेरठ, जुलाई 23 -- कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, अनुसूचित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने वीडियो जारी कर मेरठ नहीं पहुंच पाने के लिए छात्रों से मांगी माफी। कहा कि चिंता मत कीजिए, आपकी लड़ाई हम संविधान के दायरे में रहकर पूरी मजबूती से लड़ेंगे, बस कानून को अपने हाथ में मत लीजिएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरठ में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित होना था, जहां हमें छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करनी थी, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर ताला लगा दिया। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिल्ली रोड चैंबर पर ताला डाला, हंगामा देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। छात्रों पर लाठियां चल...