छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा निखारने का माध्यम है कार्यशाला
दरभंगा, जून 11 -- राजीव रंजन झा ,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में आयोजित पांच दिवसीय रंगमंचीय कार्यशाला कहानी और रंगमंच के चौथे दिन प्रतिभागियों ने आगामी नाट्य प्रस्तुति 'कफन' के पूर्वाभ्यास में भाग लिया। प्रशिक्षक कुंदन कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने नाटक के विभिन्न दृश्यों, संवादों, भाव-भंगिमाओं तथा मंचीय गतिविधियों का गहन अभ्यास किया। पूर्वाभ्यास के दौरान कलाकारों को पात्रों की मानसिक अवस्था, उनके सामाजिक परिवेश तथा कथा की संवेदनात्मक गहराई को समझने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि किसी भी नाटक की सफलता केवल संवादों के सही उच्चारण में नहीं, बल्कि पात्रों के भावों और उनकी आंतरिक मन:स्थिति को मंच पर सजीव रूप से प्रस्तुत करने में होती है। यह भी पढ़ें- छात्रों की रचनात्मक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.