रांची, अगस्त 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुला पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि कई दिनों से आंदोलनरत छात्रों की दुर्दशा देखकर व्यथित मन से वह पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि वह छात्रों का दुख दर्द भली-भांति समझते हैं। झारखंड के छात्र कॉलेज और कक्षाओं को छोड़कर यूं ही सड़कों पर नहीं उतरे हैं, बल्कि विगत पांच-छह वर्षों से जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल की परीक्षाओं में घोर अनियमितता बरती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हुए हैं। अपना भविष्य अंधकारमय देख आदिवासी, मूलवासी झारखंडी छात्र आज आंदोलन करने पर विवश हैं। यह भी पढ़ें- बगैर पेपर लीक परीक्षा की बन रही रणनीति : दीपिका रघुवर दास ने कहा कि केंद...