छात्रों की मांगों को लेकर सर्व समाज चेतना मंच ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
शामली, जुलाई 24 -- शामली। सर्व समाज चेतना मंच संगठन के पदाधिकारियों ने छात्रों की मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जंतर-मंतर नई दिल्ली पर आंदोलन कर रहे छात्रों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि छात्रों की सभी उचित मांगों पर तत्काल वार्ता कर समाधान निकाला जाए। साथ ही भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया लागू करने, परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।संगठन पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने और अनावश्यक बल प्रयोग से बचने की मांग भी रखी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.