जमशेदपुर, जुलाई 4 -- काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से छात्रों के सर्वांगीण विकास को एक्टिव सीआईएससीई कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके तहत अब बोर्ड परीक्षा के पंजीकरण के लिए छात्रों का शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस मूल्यांकन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना छात्र आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण नहीं करा सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के अनुरूप स्कूली बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देना है। यह नियम सीआईएससीई से संबद्ध देश भर के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा, जिसके तहत जमशेदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों ने फिजिकल हेल्थ एंड फिटनेस असेसमेंट पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नए नियम...