छात्रों की जीत में युवा कांग्रेस की भूमिका अहम : अमीर हुसैन
रांची, अगस्त 19 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड में लंबे समय से चल रहे जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन के सफल समापन पर खूंटी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीर हुसैन ने इसे छात्रों की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। राज्य सरकार द्वारा छात्रों की प्रमुख मांगें स्वीकार किए जाने के बाद बुधवार को रांची में छात्रों ने विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। अमीर हुसैन ने आंदोलन के दौरान छात्रों के बीच रहकर लगातार सहयोग किया। उन्होंने धरना स्थल पर आंदोलनरत छात्रों के बीच भोजन, पानी और बिस्किट बांटे तथा उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने छात्र हितों से समझौता नहीं किया और लगातार सरकार से संवाद कर छात्रों की मांगों को पहुंचाया। यह भी पढ़ें- छात्रों की आवाज़ को गंभीरता से लेना सरकार की जिम्मेदारी : प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.