छात्रों की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई
बागेश्वर, जुलाई 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बाद छात्रों की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने सोमवार को खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे के पास एकत्र होकर सभा की और मिष्ठान्न वितरण किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के 36 दिनों तक चले शांतिपूर्ण आंदोलन की ताकत के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने इसे एकता और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि सरकार को इससे सबक लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि यह देशभर के युवाओं की आवाज की सफलता का प्रतीक है। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और किसी भी छात्र का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन की जीत पर भाकियू ने गुलदाना बांटा उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते नहीं चेती तो भविष्य में इससे भी बड़ा आंदोलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.