देहरादून, जुलाई 16 -- नई टिहरी। देहरादून में आगामी शुक्रवार को आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में नई टिहरी में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस की ओर से मंगलवार से प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम, घंटाघर क्षेत्र, ढुंगीधार स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास और टिहरी-चंबा स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में छात्रों से संवाद स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया गया। अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षा...