पूर्णिया, जुलाई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवादाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के पूर्णिया शहर में एक साथ तीन छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को सुनने, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने तथा युवाओं की आवाज़ को संगठित करने का प्रयास किया गया। पहला छात्र संवाद पूर्णिया कॉलेज हॉस्टल में छात्र नेता करण यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। दूसरा छात्र संवाद कल्याण छात्रावास में छात्र नेता विक्रम पास...