कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्राइमरी विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी से शिक्षक दूरी बनाए हैं। बमुश्किल 10 प्रतिशत छात्रों की ही हाजिरी पूरे जिले में लग पा रही है, जिससे सिस्टम पारदर्शी बनने में देर लग रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के गलियारे में चर्चा है कि ऑनलाइन हाजिरी में देरी झूठी व्यवस्था पर पर्दा डालने की मजबूरी है। देखने की बात है कि ऑनलाइन हाजिरी से कितने दिन शिक्षक जी चुरा पाते हैं। प्राइमरी विद्यालयों में जुलाई 2024 से छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था कुछ जिलों में लागू हुई थी। वर्ष 2025 में इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से सरकार ने लागू कर दिया था। हैरत की बात है कि पूरे जिले के 1700 प्राइमरी और जूनियर विद्यालयों में 10 प्रतिशत से अधिक छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के ...