उन्नाव, फरवरी 1 -- उन्नाव। बेसिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी का आकड़ा प्रदेश की सूची में नीचे से सेंकड टॉप है। शासन के सख्त आदेश के बाद छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी को प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने का काम नहीं किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 75 जिलों के परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी शासन से दर्ज करने के निर्देश है। इसके बाद भी जिले के 2709 स्कूलों में करीब 2.10 लाख अध्ययनरत छात्रों की हाजिरी दर्ज करने में जिम्मेदार जरा सी सक्रियता दिखाना वाजिब नहीं समझ रहे। ऐसे में जिले का ऑनलाइन हाजिरी में आकड़ा काफी खराब है। 75 जिलों में जिला 74 वे जनपद है। इसके नीचे गोंडा है। हालांकि यह आकड़ा दूसरे जनपदों का भी कुछ ज्यादा खास नहीं है। मगर उन्नाव से वह काफी ऊपर है। अभी तक केवल बच्चों के एमडीएम के लिए कालिंग के लिए शासन से हाजिर...