पलामू, अगस्त 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमंडलीय प्रवक्ता आशुतोष कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल समेत विवादित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से आंदोलनरत छात्रों और युवाओं की आवाज की जीत है। आशुतोष ने कहा कि केवल परीक्षा रद्द करना पर्याप्त नहीं है। पूरे मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कारवाई होनी चाहिए। साथ ही नई भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और भ्रष्टाचारमुक्त हो। उन्होंने वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की उम्र और मेहनत को देखते हुए उन्हें उचित अवसर व राहत देने की भी मांग किया है। यह भी पढ़ें- न्याय दो या फांसी; झारखंड में परीक्षा रद्द करने से बढ़ा बवाल, नौकरी गंवाने वालों का बड़ा हंगामा ...