मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पैट रिजल्ट को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी छात्रों का आंदोलन जारी रहा। पैट 2023 और 2024 की परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आक्रोशित छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। कुलपति ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर छात्रों की आपत्ति की जांच कराई जाएगी।सुबह 10:30 बजे छात्र कुलपति कार्यालय पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। भूगोल विषय के अभ्यर्थी अविनाश और इतिहास विषय के अभ्यर्थी अभिषेक, अनिकेत व नेहा कुमारी सुबह से धरने पर बैठे रहे। छात्रों के पक्ष में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- छात्र जदयू ने पैट रिजल्ट के निष्पक्ष जांच की मांग की माहौल को बिगड़ता देख छात्र कल्याण पदाधिकारी आलोक प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज (आर्ट्स) राजी...