गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्राचार्य प्रो. मनीष दुबे के नेतृत्व में बी.फार्म के छठे सेमेस्टर के छात्रों का औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण प्रारंभ हुआ है। उक्त भ्रमण के तहत भोपाल स्थित विभिन्न स्थानों पर चार उद्योगों का दौरा किया जाएगा। उसके साथ ही आईआईएसईआर का भी शैक्षणिक भ्रमण प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान छात्रों को भोपाल के ऐतिहासिक स्थलों एवं संग्रहालयों का अवलोकन करने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके कार्यक्षेत्र के प्रति जागरूक बनाना, व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तथा उद्योगों के कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। स्टेट ऑफिसर राकेश कुमार सिंह ने छात्रों के टूर योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...