बेगुसराय, मार्च 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 2, रजाकपुर के छात्रों को सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण पर बेगूसराय स्थित राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल तथा भारद्वाज गुरुकुल ले जाया गया। इस दौरान छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में छात्रों ने प्राध्यापकों से औषधीय पौधों की जानकारी प्राप्त की। संग्रहालय में विभिन्न औषधीय पदार्थों को करीब से देखा तथा अस्पताल के आंतरिक एवं बाह्य विभागों की कार्यप्रणाली को समझा। इस अवसर पर प्राचार्य श्री निवास त्रिपाठी, प्राध्यापक रमन रंजन, डॉ. माधुरी एवं मनीषा जी ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भारद्वाज गुरुकुल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.