भदोही, अगस्त 2 -- भदोही, संवाददाता। सपा जिला कार्यालय कंसापुर लोहिया ट्रस्ट में रविवार को सपाजनों की मासिक बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती पर पर बल देते हुए छात्रों के उत्पीड़न पर चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि प्रदेश में छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है जो हर स्तर से गलत है। छात्रों का हो रहा उत्पीड़न अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि छात्रों को अरेस्ट या समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया तो पार्टी के लोग हर स्तर से आवाज उठाएंगे। सड़क से लेकर संसद तक छात्रों के हित में संघर्ष किया जाएगा। बताया कि पूर्व मंत्री व राष्टीय सचिव राम आश्ररे विश्वकर्मा का कार्यकर्ता संवाद जिले छह अगस्त को औराई में होगा। इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, कल्लन यादव, सन्तोष यादव, जमील अंसारी, लालचन्द बि...