रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 20 -- मुख्यालय स्थित अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुलाबराय में शनिवार को 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड' परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस रावत ने बताया कि अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पिछले कई वर्षों से 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। ओलंपियाड परीक्षा के माध्यम से विद्यार्...