छात्रों का आंदोलन जारी, चार अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बावजूद आंदोलन जारी है। गुरुवार को विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में आंदोलनकारी छात्रों के साथ वार्ता हुई। छात्रों ने अपनी सभी मांगें प्रशासन के सामने रखीं, लेकिन मांगों के समाधान को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद छात्रों ने धरना और आमरण अनशन जारी रखने का फैसला किया।इसी बीच रोहित यादव भी अनशन में शामिल हो गए और भूख हड़ताल पर बैठ गए। पहले से आमरण अनशन कर रहे अमित यादव, रोशन, राकेश और ऋषि की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- केजीएमयू में नर्सिंग छात्रों का कक्षाएं ठप, चौथे दिन भी ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.