बगहा, मार्च 28 -- बेतिया, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के पिउनी बाग स्थित एक लॉज में रहने वाले छात्रों और स्थानीय युवकों के बीच अचानक विवाद के कारण मार पीट शुरु हो गई। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना शुक्रवार की दोपहर बाद की बताई जा रही है। मामले में सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर कार्रवाई मे जुटी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत लॉज में रहने वाला एक छात्र बस स्टैंड की ओर से दवा लेकर वापस अपने लॉज की ओर लौट रहा था। इसी दौरान लॉज के गेट के पास पहले से मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.