वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में बिना नंबर लगाए मरीज दिखाने को लेकर बवाल हो गया। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में दोपहर बाद लगभग ढाई बजे पहुंचे कुछ छात्र अपने मरीज को दिखाने पहुंचे। बिना नंबर लगाए अंदर जाने की कोशिश में पहले उनका वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड, फिर हल्ला सुन कर आए रेजीडेंट (जूनियर) डॉक्टरों से विवाद हो गया। देर तक चले हंगामा के चलते ओपीडी रद्द कर दी गई। वहां पहुंचे लगभग दो सौ मरीज परामर्श लिए बिना लौट गए। गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में दोपहर में करीब 2.30 बजे बीएचयू के छात्र मरीज को लेकर पहुंचे। वे बिना नंबर के ओपीडी में मरीजों को देख रहे विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश यादव के चैंबर में जाना चाहते थे। रोकने परछात्र गार्ड से उलझ गए। बोले कि हम बीएचयू के छात्र हैं, इस...