नोएडा, मई 11 -- रबूपुरा, सुनील कुमार। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में दो छात्र और एक छात्रा ने शराब पीकर हंगामा किया। तीनों पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट और तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार एक छात्रा अपने दो साथी छात्रों के साथ रात करीब दो बजे सोसाइटी गेट पर पहुंची। बताया जाता है कि तीनों शराब के नशे में धुत थे। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जब उनसे पूछताछ की तो वे भड़क गए। तीनों ने सुरक्षाकर्मियों को भला बुरा कहते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने जब उनका विरोध किया तो तीनों और उग्र हो गए और गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि छात्र और छात्रा ने सुरक्षाकर्मियों के केबिन में रखे कागजात फाड़ दिए...