काशीपुर, जुलाई 23 -- काशीपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों और कांग्रेसियों ने शहर में विरोध मार्च निकाला। साथ ही एमपी चौक पर केंद्रीय शिक्षामंत्री का पुतला फूंका। गुरुवार की दोपहर बाद छात्र और कांग्रेसी रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से छात्रों ने एमपी चौक, रतन सिनेमा रोड, मुख्य बाजार होते हुए विरोध मार्च निकाला। एमपी चौक पर छात्रों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नीट व अन्य पेपर लीक मामले में छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की तानाशाही के चलते शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज के खिलाफ िनकाला मार्च, गरजे छात्र वक्ताओं ने शिक्षामंत्री का पुतला फूंक कर इस्तीफे की मांग की। यहां छात्रनेता हरदेव सिंह है...