हाजीपुर, दिसम्बर 13 -- वैशाली,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की आशंका जताई है। पीड़िता की मां ने बताया कि 06 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 09 बजे साइकिल से घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी,लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की,तब पता चला कि उस दिन स्कूल गई ही नहीं थी। परिजनों के अनुसार वह अपने साथ घर से लगभग 45 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर गई थी। जिसका नंबर 8002991704 बताया गया है। वहीं इस मोबाइल नंबर 8002991704 से संपर्क करने पर रंगदारी की मांग की जा रही है,जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। मां ने आशंका जताई है कि उनकी नाबालिग पुत्री का गलत नीयत से अपहरण कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.