मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास छात्रा की हुई हत्या के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस का उद्देश्य हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और वारदात के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी।गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास बीते 31 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे छात्रा निशा कुमारी (21) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आरोपित राहुल कुमार यादव का मोबाइल और चप्पल बरामद किया था। सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आयी ...