इटावा औरैया, मई 25 -- इटावा। महोबा में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कोचिंग से लौटते समय कुछ अपहरणकर्ताओं द्वारा उसका अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया इस जघन्य मामले के दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, अरुण यादव, प्रेम प्रेमकिशोर दिवेदी, विष्णुकांत मिश्रा, आशाराम कठेरिया, मोहनलाल प्रजापति, मालवती राजपूत, कृपाराम राजपूत, दीक्षा शुक्ला, शहवार हाज़िक, आसिफ जादरान, प्रदीप द्विवेदी, अमन तिवारी, धर्मे...