बुलंदशहर, मई 5 -- शोले फिल्म के वीरू के बसंती से शादी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ने जैसा सीन बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में दोहराया गया है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में मंगलवार की सुबह छात्रा से शादी करने की जिद पर अड़ा प्रेमी पेट्रोल की केन अपने ऊपर उड़ेलकर 70 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। एक घंटे हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद छात्रा के मौके पर पहुंचने के बाद ही प्रेमी टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली निवासी युवक अतुल कुमार के भाई की औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लखावटी में ससुराल है। यह भी पढ़ें- शादी की जिद पर अड़ा प्रेमी 70 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रेमिका से बात करने पर ही उतरा अतु...