बरेली, जनवरी 4 -- विशेष जज पाक्सो एक्ट द्वितीय नरेंद्र प्रकाश की विशेष कोर्ट ने नौबी की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी सूरज की जमानत अर्जी को खरी कर दिया। विशेष लोक अभियोजक सुभव मिश्रा ने बताया कि थाना शेरगढ़ में पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह 8 नवंबर 2025 को बकरी चराने गयी थी।पड़ोसी सूरज उसकी बेटी के पास आया बोला कि उसकी मां उसे बुला रही है बहाने से ले जाकर सूरज ने ईख में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शेरगढ़ पुलिस ने पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...