रांची, अप्रैल 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुलिस की दबिश के बाद छात्रा से दुष्कर्म मामले में फरार चौथे आरोपी शादाब ने शनिवार को न्यायालय में सरेंडर किया। अदालत ने उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया है। इससे पहले लालपुर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों हिंदपीढ़ी के मो दानिश, पत्थलकुदवा के फहद मल्लिक और हटिया स्टेशन की रहने वाली ओली विश्वकर्मा को जेल भेज दिया है। इधर, लालपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी शादाब को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। नशा खिलाकर छात्रा से दुष्कर्मआरोप है कि नौ अप्रैल को ओली विश्वकर्मा ने लालपुर क्षेत्र के गोकुल अपार्टमेंट फ्लैट में अपनी बर्थडे पार्टी में एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की छात्रा को धोखे से बुलाया था। यह भी पढ़ें- झारखंड में मानवता शर्मसार; शादी समारोह से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 5 युवकों ने की वार...